चैतन्य बघेल को जेल में बुखार, कोर्ट में सुनवाई टली

feature-top

शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की गिरफ्त में चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को बुखार आ गया है।

इस पर हाईकोर्ट ने स्पेशल कोर्ट के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर आवश्यक निर्देश प्राप्त करने के साथ जेल अधीक्षक को चैतन्य बघेल को विधि सम्मत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।

मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद निर्धारित की गई है।


feature-top