BMC चुनाव: सपा 150 सीटों पर अकेले लड़ेगी

feature-top

समाजवादी पार्टी (सपा) ने मुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष और मानखुर्द-शिवाजी नगर से विधायक अबू आसिम आज़मी ने दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पार्टी अकेले 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

सपा का यह फैसला महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के लिए झटका माना जा रहा है, क्योंकि एमवीए के घटक दल कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की पार्टी उसी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं, जिसमें सपा भी शामिल है।

बावजूद इसके, सपा ने अकेले मैदान में उतरने का एलान किया है।


feature-top