केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में उड़ीसा, पंजाब और आंध्र प्रदेश में 4 नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट स्थापित करने को मंजूरी दी गई, जिन पर कुल 4,594 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इसके अलावा लखनऊ मेट्रो के फेस-1B को हरी झंडी दी गई है, जिसके लिए 5,801 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली।

वहीं, 700 मेगावाट क्षमता वाले ताटो-II हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी गई है, जिस पर 8,146 करोड़ रुपये की लागत आएगी।


feature-top