डीजीसीए ने इंडिगो को जारी किया कारण बताओ नोटिस

feature-top

विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई एयरलाइन द्वारा लगभग 1,700 पायलटों के प्रशिक्षण में हुई कथित चूक को लेकर की गई है।

नियामक के अनुसार, जांच में पाया गया कि पायलटों का ‘सी’ श्रेणी या महत्वपूर्ण हवाई अड्डों के संचालन से जुड़ा प्रशिक्षण ऐसे सिम्युलेटर पर कराया गया, जो प्रमाणित नहीं थे।

इन सिम्युलेटर पर कालीकट, लेह और काठमांडू जैसे चुनौतीपूर्ण हवाई अड्डों के संचालन के लिए आवश्यक योग्यता नहीं थी।

विशेष तौर पर, कालीकट हवाई अड्डा टेबल टॉप रनवे होने के कारण अतिरिक्त सुरक्षा मानकों की मांग करता है। डीजीसीए ने एयरलाइन से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।


feature-top