आठ साल में खुदरा महंगाई दर न्यूनतम स्तर पर

feature-top

जुलाई में खुदरा महंगाई दर घटकर 1.55 प्रतिशत पर आ गई, जो जून 2017 के बाद का सबसे निचला स्तर है। सरकार द्वारा  जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई।

जुलाई 2025 की यह दर जून 2025 के 2.1 प्रतिशत और जुलाई 2024 के 3.6 प्रतिशत की तुलना में काफी कम है।

महंगाई में आई इस गिरावट का मुख्य कारण सब्जियों और अनाज सहित खाद्य वस्तुओं की कीमतों में नरमी को माना जा रहा है।


feature-top