रायपुर: 15 लाख की लूट निकली फर्जी, कारोबारी ने खुद रची थी साजिश

feature-top

पंडरी थाना क्षेत्र के कांपा इलाके में कथित 15 लाख रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया यह कोई लूट नहीं, बल्कि खुद कारोबारी द्वारा बनाई गई मनगढ़ंत कहानी थी।

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि प्रार्थी चिराग के बयान बार-बार बदलने पर पुलिस को शक हुआ। गहन पूछताछ में सामने आया कि MCX में हुए नुकसान और उड़ीसा के एक कारोबारी से ली गई देनदारी से बचने के लिए चिराग ने यह साजिश रची थी।

पुलिस ने पुष्टि की कि पूरी वारदात फर्जी थी। कर्ज के दबाव में आकर बनाई गई इस कहानी के बाद आरोपी कारोबारी के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


feature-top
feature-top