रायपुर : अंबेडकर अस्पताल में अवकाश के दौरान भी एक दिन खुलेगी OPD

feature-top

राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में आगामी तीन दिनों के सरकारी अवकाश के दौरान एक दिन मरीजों के लिए ओपीडी सेवाएं जारी रहेंगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, 16 अगस्त (शनिवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी खुली रहेगी। अस्पताल ने स्पष्ट किया है कि अवकाश के सभी तीनों दिनों में आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे पहले की तरह चालू रहेंगी।

इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों, आपातकाल प्रभारी, नर्सिंग अधीक्षक और अधिष्ठाता को निर्देश जारी किए गए हैं। प्रबंधन के अनुसार, निर्धारित दिन पर सभी विशेषज्ञ डॉक्टर और अस्पताल का स्टाफ पूर्ववत ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे, ताकि मरीजों को सेवाएं सुचारू रूप से मिलती रहें।


feature-top