बिहार : राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के लिए जिलावार समन्वयक नियुक्त

feature-top

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 अगस्त से बिहार में अपनी वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत करेंगे।

पहले चरण में वह आधे बिहार का दौरा करेंगे और जनता के वोटर अधिकारों को लेकर अपनी बात रखेंगे। पार्टी ने पहले चरण की यात्रा की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली है।

इसके साथ ही यात्रा के सुचारू संचालन के लिए राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न जिलों का समन्वयक नियुक्त किया गया है।


feature-top