सहारा समूह पर ED की कार्रवाई, 4 राज्यों में 9 ठिकानों पर छापेमारी

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कोलकाता ज़ोनल कार्यालय ने सहारा समूह के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के मामले में बड़ी कार्रवाई की।

इस दौरान गाज़ियाबाद, लखनऊ, श्रीगंगानगर और मुंबई में स्थित कुल 9 ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली गई। ED के अनुसार, यह छापेमारी सहारा समूह से जुड़े धनशोधन के मामलों की जांच के तहत की गई है।

एजेंसी ने तलाशी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और डिजिटल साक्ष्य जुटाने का दावा किया है।


feature-top