अभिनेता जॉन अब्राहम ने लिखा सीजेआई को पत्र

feature-top

दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाकर शेल्टर होम्स में भेजने के सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश ने देशभर में नई बहस छेड़ दी है। खासतौर पर बॉलीवुड कलाकार इस फैसले के खिलाफ खुलकर सामने आ रहे हैं।

अभिनेता जॉन अब्राहम ने मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई को पत्र लिखकर इस आदेश की समीक्षा और संशोधन की मांग की। यह पत्र कोर्ट द्वारा अधिकारियों को सभी आवारा कुत्तों को जल्द से जल्द स्थायी रूप से आश्रय स्थलों में भेजने का निर्देश देने के एक दिन बाद आया।

जॉन अब्राहम, जो पेटा इंडिया के पहले डायरेक्टर रह चुके हैं, ने कहा कि कुत्ते आवारा नहीं, बल्कि समुदाय का हिस्सा हैं और बहुत से लोग उन्हें प्यार करते हैं। उन्होंने इसे पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) नियम, 2023 और सर्वोच्च न्यायालय के पिछले फैसलों के विपरीत बताया, जिनमें व्यवस्थित नसबंदी कार्यक्रम पर जोर दिया गया था। जॉन ने कहा कि केवल सार्वजनिक स्थानों से कुत्तों को हटाना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है।


feature-top