खेल विधेयक लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पास

feature-top

लोकसभा की मंजूरी के एक दिन बाद राज्यसभा में व्यापक चर्चा के बाद राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक को मंजूरी मिल गई। अब इस विधेयक को अधिनियम बनने के लिए राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार है।

राज्यसभा में विधेयक पारित होने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि सरकार अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित करने के लिए पदक रणनीति बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

खेल क्षेत्र में सुशासन लाने के लिए राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक पहले लोकसभा में और राज्यसभा में पारित किया गया।

खेल प्रशासन विधेयक के माध्यम से देश में खिलाड़ी केंद्रित माहौल होगा, महासंघों में पारदर्शिता आएगी और विवादों के समाधान में तेजी आएगी।


feature-top