छत्तीसगढ़ : स्वतंत्रता दिवस पर अंगदाताओं के परिजनों का होगा सम्मान

feature-top

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के 12 अंगदाताओं के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव ने रायपुर, बस्तर, बिलासपुर, कोरबा, कांकेर, राजनांदगांव और दुर्ग के कलेक्टरों को पत्र भेजा है।

आदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया है। पत्र में उल्लेख है कि अंगदान एक अत्यंत मानवीय और जीवनरक्षक कार्य है, जिसके माध्यम से अनेक जरूरतमंद व्यक्तियों को नया जीवन मिलता है।

छत्तीसगढ़ में अंगदान के प्रति जन-जागरूकता अभी अपेक्षाकृत कम है, इसलिए इस दिशा में प्रोत्साहन की आवश्यकता है। अंगदान को बढ़ावा देने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है कि अंगदाताओं के अमूल्य योगदान का सम्मान कर उन्हें प्रेरणा स्रोत के रूप में प्रस्तुत किया जाए।


feature-top
feature-top