महतारी वंदन योजना में छूटी महिलाओं के लिए अच्छी ख़बर

feature-top

महतारी वंदन योजना से वंचित रह गई महिलाओं को एक और मौका दिया जा रहा है। 15 अगस्त से इन महिलाओं के लिए पुनः आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। फिलहाल यह सुविधा बस्तर संभाग के नियद नेल्लानार योजना से जुड़े कैंप और गांवों की पात्र महिलाओं के लिए लागू होगी।

योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को हर महीने ₹1,000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक पी.एस. एल्मा ने बताया कि यह कदम 23 जुलाई को मुख्यमंत्री द्वारा ली गई विभागीय समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुरूप उठाया जा रहा है।

विभाग के अनुसार, बस्तर जिले में करीब 15,000 आवेदन अस्वीकृत हो गए थे, जिससे पात्र हितग्राहियों तक राशि नहीं पहुंच सकी थी।


feature-top