- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने पर सियासी बवाल
छत्तीसगढ़ में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने पर सियासी बवाल
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को पद से हटाए जाने के बाद सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में भाजपा पर तीखा हमला बोला है।
भूपेश बघेल ने कहा कि रवि भगत को DMF और CSR मद में भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठाने की कीमत चुकानी पड़ी है। उनका आरोप है कि रवि भगत ने “अडानी संचार विभाग” के प्रवक्ता और वर्तमान मंत्री से इन मदों में भ्रष्टाचार को लेकर सवाल किए थे, लेकिन न तो कोई जवाब मिला, न जांच हुई और न कार्रवाई।
इसके उलट, उन्हें पहले नोटिस दिया गया और अब प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए बघेल ने लिखा "एक आदिवासी युवा नेता को यह संदेश दिया गया है कि अडानी की टीम के खिलाफ बोलोगे तो कीमत चुकानी पड़ेगी।
आदिवासियों का जल-जंगल-जमीन छीनने के बाद अब भाजपा आदिवासियों से नेतृत्व भी छीन रही है।"
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
