शेयर बाजार तेज बढ़त के साथ बंद

feature-top

ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार उछाल के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के आखिर में 304.32 अंक की तेजी के साथ 80,539.91 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी का एनएसई भी 131.95 अंक की तेजी के साथ 24,619.35 के लेवल पर टिका।

निफ्टी पर अपोलो हॉस्पिटल्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प, डॉ रेड्डीज लैब्स और सिप्ला प्रमुख लाभ वाले स्टॉक्स के तौर पर उभरे, जबकि इंडसइंड बैंक, अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक और आईटीसी में गिरावट आई।


feature-top