बिलासपुर : सेंदरी मानसिक चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं पर हाईकोर्ट ने जताई नाराज़गी

feature-top

छत्तीसगढ़ के सेंदरी स्थित राज्य के एकमात्र मानसिक चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है।

इस मामले में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट कमिश्नर राहुल ऋषि और हिमांशु पांडेय की जांच रिपोर्ट पेश की गई, जिसमें डॉक्टरों के देर से आने और समय से पहले जाने का उल्लेख किया गया।

रिपोर्ट में स्टाफ की कमी, खराब स्वच्छता और आवश्यक सुविधाओं के अभाव की भी बात कही गई। हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि निगरानी के बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार न होना गंभीर चिंता का विषय है।

अदालत ने निर्देश दिए हैं कि अगली सुनवाई तक अस्पताल का पुनः निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।


feature-top