राहुल गांधी ने जताई जान को खतरे की आशंका

feature-top

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पुणे की एक विशेष अदालत में अर्जी दाखिल करते हुए दावा किया कि उन्हें सावरकर की विचारधारा का समर्थन करने वालों से जान का खतरा है।

गौरतलब है कि पुणे की अदालत में सावरकर से जुड़े मानहानि मामले की सुनवाई चल रही है। यह मामला सावरकर के भतीजे अशोक सावरकर के बेटे सात्यकी सावरकर ने मार्च 2023 में दायर किया था।

आरोप है कि लंदन में दिए गए राहुल गांधी के भाषण से सावरकर की छवि को ठेस पहुंची। राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ता मिलिंद पवार ने अदालत में कहा कि भाजपा नेता आर.एन. बित्तू ने उन्हें “आतंकवादी” कहा, जबकि भाजपा नेता तरविंदर मारवाह ने धमकी दी कि “अगर वे ठीक से बरताव नहीं करेंगे तो उनका अंजाम उनकी दादी जैसा होगा।


feature-top