NSUI ने बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों को जारी किया शो-कॉज नोटिस

feature-top

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) छत्तीसगढ़ ने बीते दिनों आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल न होने वाले पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यह बैठक प्रदेश प्रभारी महावीर गुर्जर और प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय की अध्यक्षता में हुई थी, जिसमें सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य थी। लेकिन कार्यक्रम के दौरान कई प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव और जिला अध्यक्ष बैठक में मौजूद नहीं थे।

संगठन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी अनुपस्थित पदाधिकारियों से 48 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।


feature-top