- Home
- DPR Chhattisgarh
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण
15 Aug 2025
, by: Prakash
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर पुलिस ग्राउंड में भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ध्वजारोहण किया. इसके बाद स्वतंत्रता दिवस परेड का निरीक्षण करने के बाद मार्चपास्ट की सलामी ली.
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 34 पुलिस जवानों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. इस अवसर पर आयोजित मार्चपास्ट में 792 जवान शामिल हुए.
जवानों के साथ एनसीसी कैडेट भी मार्चपास्ट में शामिल हुए. इसके बाद अश्वरोही दल ने करतब दिखाया. इसके अलावा हर साल की तरह स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
