मध्यप्रदेश : रीवा में मजार पर तोड़फोड़, धार्मिक झंडा लगाने से तनाव

feature-top

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गोर्गी गांव में असामाजिक तत्वों ने एक मजार में तोड़फोड़ की और मजार के गुंबद पर धार्मिक झंडा लगा दिया। इस घटना की जानकारी जब मुस्लिम समाज को हुई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और नाराजगी जताई।

सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में क्षतिग्रस्त मजार का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराया गया। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है।

पुलिस ने घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान की जा रही है ।


feature-top