- Home
- टॉप न्यूज़
- हिमाचल में कुलपति नियुक्ति पर राज्यपाल-सरकार आमने-सामने
हिमाचल में कुलपति नियुक्ति पर राज्यपाल-सरकार आमने-सामने
हिमाचल प्रदेश के दो विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्ति को लेकर राज्यपाल और राज्य सरकार के बीच टकराव गहरा गया है। मामला कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी (सोलन) से जुड़ा है।
राजभवन की ओर से दोनों विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसे सरकार ने रद्द कर दिया। इसके बावजूद राजभवन ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी।
वहीं सरकार का कहना है कि कुलपति नियुक्ति की प्रक्रिया विधानसभा द्वारा पारित संशोधन बिल के अनुसार ही पूरी की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री का कहना है कि राज्यपाल को कुलाधिपति की शक्तियां विधानमंडल ने दी हैं और नियुक्तियां सरकार के निर्देश पर होनी चाहिए।
दूसरी ओर राज्यपाल का तर्क है कि विश्वविद्यालयों के हित में लिया गया निर्णय सही है और जनता इस पर विचार करेगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
