- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे NHM कर्मी
छत्तीसगढ़ : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे NHM कर्मी
छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले कल से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। संघ का कहना है कि सरकार की बेरुखी और अड़ियल रवैये से आक्रोशित होकर इस बार कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है।
इस हड़ताल का स्वास्थ्य सेवाओं पर काफी असर पड़ेगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे ने मीडिया को बताया कि 15 अगस्त तक सरकार की ओर से हमारी 10 सूत्रीय मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिसके चलते अब 18 अगस्त 2025 से प्रदेशभर के 16,000 से अधिक कर्मचारी कामबंद, कलमबंद हड़ताल करेंगे।
इस बार संघ ने विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) समेत सभी आपातकालीन सेवाओं को भी बंद रखने का कठोर निर्णय लिया है। शासन को इसकी पूर्व सूचना दे दी गई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
