सबूत मांगा गया तो कोई जवाब नहीं दिया : चुनाव आयोग

feature-top

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, 'कुछ मतदाताओं ने दोहरे मतदान का आरोप लगाया। जब सबूत मांगा गया तो कोई जवाब नहीं दिया गया। न तो चुनाव आयोग और न ही कोई मतदाता ऐसे झूठे आरोपों से डरता है।

जब चुनाव आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर भारत के मतदाताओं को निशाना बनाकर राजनीति की जा रही है तो आज चुनाव आयोग यह स्पष्ट करना चाहता है.

कि चुनाव आयोग बिना किसी भेदभाव के गरीब, अमीर, बुजुर्ग, महिलाओं, युवाओं सहित सभी वर्गों और सभी धर्मों के मतदाताओं के साथ चट्टान की तरह निडर होकर खड़ा था, खड़ा है और खड़ा रहेगा।'


feature-top