राहुल गांधी के सवालों के नहीं मिले जवाब : कांग्रेस नेता जयराम नरेश

feature-top

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 'वोट चोरी' वाले आरोप पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और विपक्षी दलों के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। मामले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि चुनाव आयोग पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयुक्त ने राहुल गांधी के उठाए गए किसी भी सवाल का सार्थक उत्तर नहीं दिया।

उन्होंने कहा, चुनाव आयोग का यह दावा कि वह सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कोई भेद नहीं करता, हास्यास्पद है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने राहुल गांधी की ओर से उठाए गए किसी भी प्रश्न का सार्थक उत्तर नहीं दिया है। क्या चुनाव आयोग बिहार एसआईआर प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट के 14 अगस्त के आदेशों को अक्षरशः लागू करेगा?"


feature-top