रायपुर : पिकलबॉल चैंपियनशिप में आरिश, कियान कटारिया और संस्कृति का उत्कृष्ट प्रदर्शन
अखिल भारतीय पिकलबॉल संघ एवं छत्तीसगढ़ राज्य पिकलबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्व. अरुण सिंह शेखावत स्मृति 5वीं छत्तीसगढ़ राज्य पिकलबॉल चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
15 से 17 अगस्त तक राजधानी रायपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में कियान कटारिया ने अंडर-16 और अंडर-19 दोनों वर्गों में भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अंडर-16 सिंगल्स, अंडर-19 सिंगल्स, अंडर-16 डबल्स और अंडर-19 डबल्स चारों वर्गों में सेमीफाइनल तक पहुँचकर अपनी क्षमता का परिचय दिया।
वहीं आरिश ने अपने खेल से कई उपलब्धियाँ हासिल कीं ओपन मेंस सिंगल्स रजत पदक,ओपन मिक्स डबल्स स्वर्ण पदक,अंडर-16 सिंगल्स स्वर्ण पदक,अंडर-16 डबल्स स्वर्ण पदक जीता।
संस्कृति ने भी महिला वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन किया और ओपन वीमेंस सिंगल्स उपविजेता, ओपन वीमेंस डबल्स उपविजेता,मिक्स्ड डबल्स विजेता रही ।
इन तीनों खिलाड़ियों के संघर्ष और उत्कृष्ट खेल कौशल की व्यापक सराहना हुई।
समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ राज्य बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया, VIP क्लब के अध्यक्ष राकेश पांडेय और छत्तीसगढ़ पिकलबॉल संघ के सचिव रूपेन्द्र सिंह चौहान ने कियान कटारिया , आरिश , और संस्कृति को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
