रायपुर : 5वीं छत्तीसगढ़ स्टेट पिकलबॉल चैंपियनशिप का सफल आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमदार प्रदर्शन

feature-top

ऑल इंडिया पिक्लबॉल एसोसिएशन "आईपा " के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ स्टेट पिक्लबॉल एसोसिएशन द्वारा स्व. अर्जुन सिंह शेखावत स्मृति 5th छत्तीसगढ़ स्टेट पिक्लबॉल चेपियनशिप का आयोजन दिनांक 15-17 अगस्त को वीआईपी क्लब में आर सी पी पिक्लबॉल एकेदेमी में किया जाएगा।

इस राज्य चेम्पीयनशिप में बालक एवं बालिकाओं के अंडर 12,14,16,19 सिंगल्स एवं डबल्स के मुकाबले खेले गए वही पुरुषो एवं महिलाओ की ओपन केटेगरी, 35+,50+,के सिंगल्स एवं डबल्स के मुकाबले होंगे, साथ ओपन मिक्स डबल्स एवं स्प्लिट एज डबल्स के मुकाबले भी खेले गए लगभग 100 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने लगातार 3 दिन इसलिए प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया एवं रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, रायगढ़ सहित अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में शिरकत की आज अंतिम दिन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए विजेताओं को छ्ग ओलम्पिक संघ के महासचिव डॉ विक्रम सिंह सिसोदिया ने पुरसस्कृत किया।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में डॉ कीर्ति सिसोदिया एवं वी आई पी क्लब के चेयरमेन राकेश पांडे खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन हेतु उपस्थित थे आज के फाइनल परिणाम इस प्रकार रहे यह जानकारी छत्तीसगढ़ पिक्लबॉल के महासचिव रूपेंद्र सिंह चौहान ने एक विग्यप्ति में दी ओपन मेंस सिंगल्स फाइनल में मोनेश यादव ने आरिश आगा चौबे को 15-7 से हराया।

 सेमीफाइनल वरुण जैन एवं प्रेम प्रकाश ध्रुव, इसी वर्ग के डबल्स फाइनल में सुयोग जैन एवं रौनक़ नथानी ने लुकेश एवं अजय तांडी को 15-10 से हराया ओपन वुमेंस सिंगल फाइनल में मनस्वी तिवारी ने संस्कृति तायल को 15-9 से हराकर विजेता बनी सेमीफाइनल ज्योति सिंह एवं दिनेश्वरी तांडी, इसी वर्ग के डबल्स फाइनल में दिनेश्वरी एवं मनस्वी ने संस्कृति एवं उर्वशी को 15-9 से हराया अंडर 12 बॉयज सिंगल फाइनल में रिधान गोयनका ने हर्षिल नथानी को 11-06 से, हराकर विजेता बने, सेमीफाइनल अथर्व एवं अनय इसी वर्ग के डबल्स फाइनल में हर्षिल एवं रिधान ने वेद एवं अनय को 11-9 से हराया अंडर 12 गर्ल्स सिंगल फाइनल में महवीन ने शुभांगी को 11-8 से हराकर विजेता बनी

सेमीफइनल संध्या एवं भवि इसी वर्ग के डबल्स फाइनल में संध्या, माहवीन ने भावी,शुभांगी को 11-7 से हराया अंडर 14 सिंगल्स बॉयज में अयान सर्वत ने देवाशीष मांझी को 11-7 से हराकर विजेता बने सेमीफाइनल रिधान एवं दक्ष इसी वर्ग के डबल्स फाइनल में अयान एवं रिधान ने देबाशीष एवं अथर्व को 11-8 से हराया अंडर 14 गर्ल्स सिंगल फाइनल में माहवीश ने किनिशा को 11-9 से हराकर विजेता बनी सेमीफाइनल संध्या, माहवीन इसी वर्ग की युगल फाइनल में माहवीन एवं माहवीश ने संध्या एवं किनिशा की जोड़ी को 11-4 से हराया अंडर 16 बॉयज सिंगल फाइनल में आरिश आगा चौबे ने हर्ष बारड़िया को 11-4 से हराकर विजेत बने सेमीफाइनल कियान एवं विहार, इसी वर्ग के युगल फाइनल में आरिश एवं आरव राय की जोड़ी ने हर्ष एवं विहार को 11-6 से हराया अंडर 16 गर्ल्स सिंगल फाइनल में यशिका सोमानी ने माहवीश को 11-3 से हराया अंडर 19 बॉयज फाइनल में भिलाई के विशाल निषाद ने आरव राय को 11-5 से हराया इसी वर्ग के युगल फाइनल में विहार और आरव की जोड़ी ने हर्ष और रौनक़ जैन की जोड़ी को 11-8 से हराया 35+ मेंस सिंगल्स फाइनल में रोहीन सेंटियागो ने हेनरी सेंटियागो को 15-14 से हराया सेमीफाइनल दीपिन एवं चरणदीप, इसी वर्ग के डबल्स फाइनल में दीपिन एवं चरणदीप ने हेनरी एवं रोहीन को 15-11 से हराया 35+ वमेंस सिंगल्स फाइनल में शिल्पी मटरेजा ने रीना अग्रवाल को 15-8 से हराया सेमीफाइनल फातिमा सर्वत एवं स्वाति बांठिया, इसी वर्ग के युगल फाइनल में रीना एवं स्वाति ने भावना चौहान एवं फातिमा सर्वत को 15-8 से हराया सेमीफइनल पूजा अग्रवाल एवं सीमा तायल 50+ मेंस सिंगल फाइनल में दर्शन आरोन ने अली असगर को 15 -9 से हराया सेमीफाइनल विधानदीप मिश्रा एवं प्रभात पट्टावी, मिक्स डबल्स फाइनल में आरिश आगा चौबे एवं संस्कृति तायल की जोडी ने खिरमान तांडी एवं मनस्वी को 15-12 से हराया सेमीफाइनल अजय नायक /दिनेश्वरी, फातमा एवं मोनेश स्प्लिट एज डबल्स फाइनल में हेनरी, रोहीन की जोड़ी ने आकाश एवं राधेश्याम तांडी को 15-1 से हराया सेमीफइनल लुकेश/अभिषेक, अजय तांडी /प्रभात पट्टावी

इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में लुकेश, अजय तांडी, अजय नायक, अमन, रोहन, रितेश, पियूष, यशवंत, प्रेम, देवाशीष, ज्योति, अलका, उर्वशी, खीरमन, आदि ने अम्पायर के रूपर में अपना योगदान दिया


feature-top