बीजापुर : नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक DRG जवान शहीद, तीन घायल

feature-top

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया। घटना भोपालपटनम थाना क्षेत्र के उल्लुर जंगल इलाके की है।

ब्लास्ट की चपेट में आने से जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए। वहीं, तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।


feature-top