PCC चीफ दीपक बैज ने मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र

feature-top

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर प्रदेश में नशे के बढ़ते प्रकोप और इससे जुड़े अपराधों पर चिंता व्यक्त की।

साथ ही उन्होंने हाल ही में धमतरी और रायपुर में हुई चाकूबाजी की घटनाओं में जान गंवाने वाले युवकों के परिजनों के लिए मुआवजे और सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

दीपक बैज ने CM को लिखे पत्र में उल्लेख किया कि यह अत्यंत पीड़ा का विषय है कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिस पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है।

वहीं प्रदेशभर में सभी तरह के नशे के पदार्थ जैसे शराब, नशीली दवाईयां, गोलियां, ड्रग्स, गांजा इत्यादि आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं, जिसके कारण प्रदेश में नशे के चलते होने वाले अपराधों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है जो कि बहुत ही चिंतनीय है।


feature-top