शेयर बाजार बड़ी बढ़त के साथ बंद

feature-top

आज हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार ने शानदार बढ़त के साथ कारोबार बंद किया। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 676.09 अंकों (0.84%) की बढ़त के साथ 81,273.75 अंकों पर बंद हुआ।

इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 245.65 अंकों (1.00%) की तेजी के साथ 24,876.95 अंकों पर बंद हुआ।

बताते चलें कि आज कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 81,765.77 अंकों तक और निफ्टी 25,022.00 अंकों तक पहुंच गया था। हालांकि, प्रॉफिट बुकिंग की वजह से इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई थी।


feature-top