पश्चिम बंगाल : स्कूल के पास बम विस्फोट में एक की मौत

feature-top

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक स्कूल के बाहर हुए बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि विस्फोट सुबह-सुबह मध्यमग्राम थाना क्षेत्र के मध्यमग्राम हाई स्कूल के सामने हुआ।

बारासात पुलिस जिले की पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा झारखरिया ने बताया कि विस्फोट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे बारासात मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई।

एसपी ने आगे कोई जानकारी दिए बिना कहा, "आगे की जाँच जारी है।"


feature-top