रायपुर : अल्हड़ भोली सयानी” का विमोचन, जया सरकार की साहित्यिक उपलब्धियों को सराहना

feature-top

रायपुर की मूल निवासी कवियित्री एवं लेखिका जया सरकार के कविता-संग्रह “अल्हड़ भोली सयानी” का विमोचन पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने किया। यह गरिमामय समारोह सिब्बल इंडस्ट्रीज़ के प्रमुख हैप्पी सिब्बल के सौजन्य से आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में संग्रह की ग़ज़लों का सजीव गायन हुआ, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। समारोह में शहर के अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे और जया सरकार की साहित्यिक उपलब्धियों की प्रशंसा की।

गौरतलब है कि जया सरकार को उनकी पुस्तक “दो नाटक” के लिए वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

वर्तमान में वे दुबई स्थित Eduscan Group की CSR डायरेक्टर हैं और विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए भारत, यूएई और अमेरिका में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन करती रही हैं।


feature-top