छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : 28 आबकारी अधिकारियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

feature-top

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियों को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने  28 आबकारी अधिकारियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

ज्ञात हो कि इस मामले की जांच एसीबी/ईओडब्ल्यू (ACB/EOW) कर रही है। जांच एजेंसी ने शराब घोटाले में कुल 29 अधिकारियों को आरोपी बनाया है।

इनमें से 28 अधिकारियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की अर्जी दायर की थी, जिसे अदालत ने नामंजूर कर दिया।


feature-top