लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री उम्मीदवार : तेजस्वी यादव

feature-top

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बिहार की राजनीति में नया सियासी बयान सामने आया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर पेश किया।

नवादा में कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तीसरे दिन आयोजित रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “बिहार में एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकना है। और जब भी लोकसभा चुनाव होगा, हम सब मिलकर राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।

हालाँकि, अब तक न तो राहुल गांधी और न ही कांग्रेस की ओर से तेजस्वी यादव के इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी गई है। राज्य में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले इस तरह के बयानों ने सियासी हलचल तेज कर दी है।


feature-top