मुंबई में चेंबूर के पास मोनोरेल ब्रिज पर रुकी, यात्री एक घंटे फंसे रहे

feature-top

भारी बारिश के बीच चेंबूर के निकट मोनोरेल अचानक तकनीकी खराबी के कारण ट्रैक पर ही रुक गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना मैसूर कॉलोनी और भक्ति पार्क स्टेशनों के बीच हुई, जहाँ पावर सप्लाई ठप हो जाने से मोनोरेल बीच पुल पर अटक गई।

करीब एक घंटे से अधिक समय से यात्री मोनोरेल में फंसे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी टीम मौके पर मौजूद है और पावर सप्लाई बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


feature-top