दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

feature-top

राजधानी दिल्ली में फिर 50 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ताजा मामले में ईमेल के जरिए मिली इस धमकी से हड़कंप मच गया।

एहतियात के तौर पर आनन-फानन में सभी स्कूल परिसरों को खाली कराया गया। बम की धमकी की सूचना पर जांच के लिए डॉग स्क्वायड, बम डिस्पोजल टीम, दिल्ली पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची है। छात्र-छात्राओं को वापस घर भेजा गया है।


feature-top