इलाहाबाद हाई कोर्ट से अब्बास अंसारी को बड़ी राहत

feature-top

मुख्तार अंसारी के बेटे और पूर्व विधायक अब्बास अंसारी को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार करते हुए मऊ स्थित एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट की ओर से सुनाई गई दो साल की सजा पर रोक लगा दी है।

इस आदेश के बाद अब उनका विधायक का दर्जा बहाल हो जाएगा और मऊ सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की संभावना खत्म हो गई है।

हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 30 जुलाई को फैसला सुरक्षित रखा था, जिस पर आज यह आदेश दिया गया।


feature-top