यूपी में जलालाबाद तहसील का नाम बदला

feature-top

जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी रखा जाएगा। गृह मंत्रालय से इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। केंद्र सरकार के अवर सचिव उन्नीकृष्णन की ओर से प्रदेश के मुख्य सचिव को इसके लिए पत्र लिखा गया है।

जून में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन की ओर से केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव को इस संबंध में पत्र भेजा गया था।

भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में जलालाबाद को तीन वर्ष पूर्व सरकार पर्यटन स्थल घोषित कर चुकी है। यहां पर सुंदरीकरण के कार्य भी चल रहे हैं।


feature-top