दंतेवाड़ा : नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 13 पर घोषित था इनाम

feature-top

बस्तर में नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है। लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर दंतेवाड़ा जिले में 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से 13 नक्सलियों पर कुल 25 लाख 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी अपने-अपने क्षेत्रों में नक्सली बंद के दौरान सड़क खोदने, पेड़ काटने, बैनर–पोस्टर लगाने और पर्चे (पाम्प्लेट) बांटने जैसी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।


feature-top