ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 213 अंक चढ़ा

feature-top

ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के अंत में 213.45 अंक की तेजी दर्ज करते हुए 81,857.84 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह, एनएसई का निफ्टी भी 69.90 अंक की मजबूती के साथ 25,050.55 अंक के स्तर पर टिक गया। निफ्टी पर इंफोसिस, एचयूएल, टीसीएस, नेस्ले इंडिया और एनटीपीसी प्रमुख रूप से बढ़त वाले स्टॉक्स रहे।

वहीं, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा मोटर्स और इंडसइंड बैंक में गिरावट दर्ज की गई।


feature-top