एनडीए को उपराष्ट्रपति चुनाव में अपने बहुमत पर भरोसा नहीं : संजय राउत

feature-top

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने बड़ा राजनीतिक दावा किया। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को अपने संख्याबल पर भरोसा नहीं है। इसी वजह से एनडीए के नेता विपक्षी दलों से समर्थन मांग रहे हैं।

राउत ने सवाल उठाया कि जब एनडीए के पास बहुमत है, तो विपक्ष से समर्थन लेने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के पास भी पर्याप्त संख्याबल है।

विपक्ष ने इस चुनाव के लिए पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुधर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा की ओर से महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को मैदान में उतारा गया है।

राउत ने यह भी दावा किया कि भाजपा नेताओं ने कई विपक्षी दलों से आधिकारिक तौर पर संपर्क साधा और उनके समर्थन की अपील की है।


feature-top