- Home
- टॉप न्यूज़
- जीएसटी सुधारों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की राज्यों के मंत्रिसमूह के साथ बैठक
जीएसटी सुधारों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की राज्यों के मंत्रिसमूह के साथ बैठक
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों पर राज्यों के मंत्रिसमूह (GoM) के साथ बैठक की। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत कर ढांचे में व्यापक बदलावों की रूपरेखा साझा की गई।
इनमें कर की दरों में कटौती और व्यवसायों के लिए अनुपालन बोझ कम करने जैसे प्रावधान शामिल हैं। बीमा कराधान और क्षतिपूर्ति उपकर से जुड़े मुद्दों पर गठित मंत्रिसमूह दो दिनों तक केंद्र के ‘अगली पीढ़ी’ के जीएसटी सुधारों पर विचार-विमर्श करेगा। प्रस्तावित ढांचे के तहत 5 और 18 प्रतिशत की दरों से कर लगाने की योजना है।
इसके अलावा 5 से 7 वस्तुओं, जिनमें हानिकारक उत्पाद भी शामिल हैं, को 40 प्रतिशत की विशेष दर के दायरे में लाने का सुझाव दिया गया है। बैठक में वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि जीएसटी सुधारों की यह नई पहल भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित सुधार तीन स्तंभों पर आधारित होंगे—संरचनात्मक बदलाव, दरों का युक्तिसंगतीकरण और जीवन एवं व्यवसाय को आसान बनाना।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
