राज्यसभा में मतदाता सूची संशोधन पर बहस की मांग को लेकर हंगामा

feature-top

राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा किया और बाद में सदन से वाकआउट कर दिया। सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न में दो बार स्थगित हुई फिर पुनः शुरू हुई।

जैसे ही कार्यवाही आगे बढ़ी, विपक्षी सांसदों ने सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की और बहस कराने की मांग दोहराई।

हालांकि, सदन ने इस बीच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2025 पर विचार शुरू किया। इसके विरोध में विपक्षी सदस्य वाकआउट कर गए, जबकि सदन की कार्यवाही सामान्य रूप से चलती रही।


feature-top