नायडू और नीतीश सबसे ज्यादा डरे हुए हैं : संजय राउत

feature-top

संसद में पेश किए गए तीन नए विधेयकों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

राउत ने कहा कि इन विधेयकों का उद्देश्य बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर दबाव बनाना है, ताकि वे एनडीए सरकार से समर्थन वापस लेने का कदम न उठाएं।

राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा मोदी-शाह ने मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को गिरफ्तार करने और बर्खास्त करने के लिए संसद में विधेयक पेश किया है। बताया जा रहा है कि नायडू और नीतीश सबसे ज्यादा डरे हुए हैं। मोदी सरकार को आशंका है कि वे समर्थन वापस ले सकते हैं।


feature-top