मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण, अधिसूचना हुई जारी

feature-top

छत्तीसगढ़ में तीन नए मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों के प्रभार में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। इस संबंध में अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है।

नव नियुक्त मंत्री गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग तथा विधि एवं विधायी कार्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गुरु खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और अनुसूचित जाति विकास विभाग का प्रभार दिया गया है। वहीं राजेश अग्रवाल को पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।


feature-top