- Home
- टॉप न्यूज़
- जशपुर : गंभीर वित्तीय अनियमितता पर कार्यपालन अभियंता निलंबित
जशपुर : गंभीर वित्तीय अनियमितता पर कार्यपालन अभियंता निलंबित
राज्य सरकार ने जल संसाधन विभाग के तत्कालीन कार्यपालन अभियंता विजय जामनिक को गंभीर वित्तीय अनियमितता एवं शासकीय निधि की सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है।
यह मामला जशपुर जिले की सुसडेगा व्यपवर्तन योजना से जुड़ा है। विभागीय अभिलेखों की जांच में सामने आया कि कार्यपालन अभियंता ने अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करते हुए, ठेकेदार द्वारा जमा की गई अतिरिक्त सुरक्षा निधि राशि 2.93 करोड़ रुपये समयपूर्व लौटा दी।
इसमें एफडीआर नंबर 1764903 और 1764904 के तहत प्रत्येक 1.46 करोड़ रुपये की राशि शामिल है। वर्तमान में इस अनुबंध के अंतर्गत कार्य की प्रगति मात्र 60 प्रतिशत है तथा ठेकेदार द्वारा कार्य पूर्णता की दिशा में कोई गंभीर प्रयास नहीं किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में यदि कार्य अधूरा छोड़ दिया जाता है, तो विभाग उक्त राशि राजसात नहीं कर सकेगा।
समय से पहले राशि जारी किए जाने से विभागीय हितों को नुकसान पहुंचा है। इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता एवं शासकीय निधि की सुरक्षा में लापरवाही माना गया है, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
