लोकसभा में तीन विधेयक को लेकर शशि थरूर ने सरकार के फैसले का किया समर्थन

feature-top

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने 130वें संविधान संशोधन विधेयक समेत तीन बिल पेश किए। विपक्षी सांसदों ने इन विधेयकों का विरोध किया। लेकिन कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस दौरान सरकार के पक्ष में अपनी राय रखी।

मीडिया से बातचीत में शशि थरूर ने कहा— “अगर कोई व्यक्ति 30 दिन जेल में रहता है, तो क्या वह मंत्री पद पर बने रह सकता है? यह सामान्य ज्ञान की बात है, इसमें मुझे कुछ गलत नहीं लगता। हां, अगर इसके पीछे कोई और मंशा है तो पहले उसे पढ़ना ज़रूरी होगा।

 थरूर ने यह भी कहा कि अगर विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेजा जाता है, तो यह और भी बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि समितियों के भीतर होने वाली चर्चा लोकतंत्र और देश, दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।


feature-top