राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025

feature-top

राज्यसभा ने विपक्ष के हंगामे के बीच ऑनलाइन गेमिंग बिल, 2025 को वॉइस वोट से पास कर दिया। इस बिल का मुख्य उद्देश्य देश में तेजी से फैल रहे ऑनलाइन गेमिंग और गैंबलिंग कारोबार पर नियंत्रण करना है।

पिछले कुछ वर्षों में भारत का ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर अभूतपूर्व तेजी से बढ़ा है। अनुमान था कि 2025 के अंत तक यह उद्योग 3.8 अरब डॉलर के स्तर तक पहुंच जाएगा। इसमें सबसे बड़ा योगदान रियल-मनी गेम्स जैसे फैंटेसी स्पोर्ट्स, पोकर, रम्मी और ऑनलाइन लॉटरी से आया।

लेकिन नए कानून ने इन रियल-मनी गेम्स पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इससे Dream11, MPL, Games24x7 जैसी बड़ी कंपनियों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है, जिनका बिजनेस मॉडल पूरी तरह असली पैसों वाले खेलों पर आधारित है।

सरकार का कहना है कि यह कदम यूजर्स को ऑनलाइन फ्रॉड, गैंबलिंग और लत जैसी समस्याओं से बचाने के लिए जरूरी है। वहीं, उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ मानते हैं कि इस कानून से करोड़ों यूजर्स के साथ-साथ लाखों नौकरियों पर भी असर पड़ सकता है और निवेशकों का भरोसा कमजोर हो सकता है।


feature-top