जम्मू रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट की धमकी भरा नोट लेकर आया कबूतर पकड़ाया
22 Aug 2025
, by: Babuaa Desk
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "पाकिस्तान से आया माना जा रहा यह कबूतर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कटमारिया इलाके में पकड़ा गया। उसके पंजों में एक चिट्ठी बंधी मिली, जिस पर जम्मू रेलवे स्टेशन को उड़ाने का संदेश लिखा था।"
इस चिट्ठी पर उर्दू और अंग्रेजी में जम्मू रेलवे स्टेशन को आईईडी से उड़ाने की धमकी भरा संदेश लिखा था, जिसमें "कश्मीर की आज़ादी", "समय आ गया है" आदि पंक्तियां थीं।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि यह कोई शरारत थी या कोई सुनियोजित साज़िश।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
