पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू का विवादित बयान

feature-top

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस मार्कंडेय काटजू एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला अदालत से जुड़ा है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक महिला वकील ने उनसे पूछा था कि अदालत में प्रभावी ढंग से बहस कैसे की जाए। इस पर जवाब देते हुए काटजू ने लिखा “जिन महिला वकीलों ने अदालत में मुझे आंख मारी, उन्हें अनुकूल आदेश मिले।

उनका यह बयान देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आलोचना बढ़ने के बाद काटजू ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।


feature-top