संसद भवन में सुरक्षा भंग, दीवार फांदकर घुसा घुसपैठिया

feature-top

संसद भवन में एक बड़ी सुरक्षा चूक हुई। एक व्यक्ति पेड़ पर चढ़कर और 20 मीटर ऊँची दीवार फांदकर संसद भवन में घुस गया। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठिया रेल भवन की तरफ से दीवार फांदकर नए संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुँच गया। गरुड़ द्वार दीवार से लगभग 15 मीटर दूर है। सुरक्षाकर्मियों ने घुसपैठिए को पकड़ लिया है। अधिकारियों ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है।


feature-top